{"_id":"6aa838320661cf41eb02ac38","slug":"villagers-in-distress-due-to-unscheduled-power-cuts-banda-news-c-212-1-bnd1007-152093-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल
Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बीते 15 दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है।
सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी किसानों के साथ तहसील पहुंचे और तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी को पत्र सौंपकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि दिन-रात घंटों बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के चलते गांवों में जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान न कराया गया तो संगठन 18 सितंबर से उपखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। वहीं, तहसीलदार ने समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान किसान यूनियन जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, राजा सिंह, दिलीप द्विवेदी, सुशील सहित अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।