फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers repairing poles and lines

खंभे और लाइन खुद दुरुस्त कर रहे ग्रामीण

Sat, 11 Jul 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers repairing poles and lines
बांदा। मरता क्या न करता। बिसंडा क्षेत्र के बड़ागांव में कुछ ऐसा ही हुआ। भीषण गर्मी और उमस में कई दिनों से बिजली बगैर कष्टदायी जीवन जी रहे ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन की उपेक्षा से तंग आकर गांव की क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें और खंभे खुद दुरुस्त करने शुरू कर दिए। इस गांव में कई साल पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से लाइनें खिंची थीं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना से लगाए गए खंभे और बिजली की लाइनें घटिया लगाई गई हैं। मानक का पालन न होने पर मामूली आंधी में ही खंभे टेढ़े हो गए। तार ढीले होकर धरती के पास आ गए। इससे हादसे का भी डर है। आए दिन मामूली हवा में ही फाल्ट होने से बिजली गुल हो रही है। ग्रामीण बिजली विभाग सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से फरियाद करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बड़ागांव के लोगों ने अब टेढ़े खंभों को सीधा करने और लाइनें दुरुस्त करने का काम खुद शुरू कर दिया है। हालांकि यह तकनीकी और जोखिम भरा काम है, लेकिन गांव के युवक शनिवार से इस काम में जुट गए। ट्रांसफार्मर के पास से फ्यूज हटाकर आपूर्ति बंद करके काम कर रहे हैं। युवाओं में जयराम पटेल, सुधीर कुमार पटेल, श्याम, शिवाकांत, अमितेंद्र, रामबाबू, श्यामबाबू, अमित, रामजी, देशराज, शुभम, छत्रपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने जताई अनभिज्ञता
बांदा। ग्रामीणों द्वारा खुद ही बिजली के खंभों और लाइनों को दुरुस्त करना पावर कार्पोरेशन अधिशासी अभियंता (वितरण) सविता ने नियम विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि बिना विभागीय कर्मियों के ग्रामीणों को ऐसा नहीं करना चाहिए। ग्रामीण अक्सर हमारे कार्यों में हाथ बंटा देते हैं।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि वे बड़ागांव विभागीय अभियंताओं को भेजकर पता करवा रहे हैं। उधर, उप खंड अधिकारी (बबेरू) अतुल ने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। अवर अभियंता भूपेश ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है। वह पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed