Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,Yamuna,river,boy

यमुना में नहाने गया बालक डूबा, मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
village,police,Yamuna,river,boy
village,police,Yamuna,river,boy - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव में होली के त्योहार में मातम पसर गया। भाई-बहन के साथ यमुना नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। आठ घंटे बाद उसका शव नदी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसेवक का आठ साल का बेटा भारत अपने छोटे भाई दानी और बहन मानी के साथ यमुना में नहाने सोमवार को गया था। वहां दोनों भाई व बहन डूब गए। पास में ही नहा रहे गांव के राजा सिंह ने उन्हें डूबता देखा और यमुना में छलांग लगा दी। भाई दानी और बहन मानी को तो उसने बचा लिया, लेकिन भारत गहरे पानी में समा गया। उसने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर घर के लोग नदी पर पहुंचे। करीब 8 घंटे की तलाश के बाद भारत का शव यमुना नदी में उतराता दिखाई दिया। दरोगा धीरेंद्र पांडेय व सिपाही अनुज ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed