फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,FIR,river

बिल्हरका खदान में फायरिंग पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,river
फॉलोअप
विज्ञापन

----------
बिल्हरका खदान में फायरिंग पर तीन पर रिपोर्ट
कोतवाल की जांच में किसान पाए गए दोषी, किसान के साथी ने नदी घाट पर की थी फायरिंग
बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी/करतल। क्षेत्र की बिल्हरका बालू खदान में एग्रीमेंट में लेन-देन के मामले में की गई हवाई फायरिंग की घटना में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग बालू संचालकों ने नहीं बल्कि गांव के एक दबंग ने करवाई थी।

सीमावर्ती बिल्हरका बालू खदान में बालू ठेकेदारों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। यह विवाद ठेकेदार और किसान के बीच हुए रास्ते के एग्रीमेंट को लेकर हुआ। आरोप था कि किसानों ने बालू ट्रकों के रास्ते में गड्ढा खोदकर बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने कहा कि बालू के वाहनों की निकासी में चालकों को परेशान करने और रुपये की मांग करने वाले जयपाल पुत्र रंजीत ने किसानों की आड़ लेकर बखेड़ा खड़ा किया था। इसके साथी महेश ने नदी घाट पर हवाई फायरिंग की थी। महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसआई रामचंद्र चौकी प्रभारी करतल की तहरीर पर जयपाल पुत्र रंजीत, रंजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह, महेश पुत्र गोरवा (बिल्हरका) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed