फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,police,CHC,FIR

विवाहिता ने जहर खाया

Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,CHC,FIR
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में आरती ने घर के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति लल्लू ने बताया कि उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पति ने जहर खाने के पीछे घरेलू विवाद बताया है। (संवाद)
विज्ञापन

--------
बाइक की टक्कर से किसान घायल
तिंदवारी। गेहूं की कटाई कर पैदल घर लौट रहे जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा के मदन किशोर प्रजापति को मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल मदन किशोर काफी देर सड़क पर पड़ा रहा। बाद में परिजनों और गांव के रामसजीवन यादव ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे कानपुर भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

--------
बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
अतर्रा। पुत्री की शादी का निमंत्रण कार्ड बांट कर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को रोडवेज बस ने टक्क र मारकर घायल कर दिया। मटौंध क्षेत्र कुजरहटा गांव के लल्लू अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक से बुधवार को पुत्री की शादी का निमंत्रण कार्ड रैपुरा गांव से बांटकर घर लौट रहे थे। अतर्रा के बदौसा रोड मंडी समिति के पास सामने से गलत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के देवराज साइकिल से अतर्रा खरीदारी करने आ रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बुंदेलखंड एक्सप्रेस का हाउस पाइप टूटा
अतर्रा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का हाउस पाइप टूटने से दो घंटे से ज्यादा समय तक रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही। ट्रेन में सवार यात्री भीषण गर्मी के चलते परेशान रहे। ग्वालियर से चलकर मंदौधि जाने वाली 01107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का दोपहर बाद भरतकूप स्टेशन के आउटर पर हाउस पाइप अचानक टूट गया। यात्रियों सहित ट्रेन चालक और गार्ड ने हाउस पाइप टूटने की जानकारी भरतकूप स्टेशन अधीक्षक को दी। अधीक्षक आरपी पासवान ने रेलवे मुख्यालय को जानकारी दी। बाद में रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहुंचकर खराबी को दुरुस्त किया। तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी। (संवाद)
----------
विधायक प्रकाश द्विवेदी कोरोना संक्रमित
बांदा। भाजपा से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी बुधवार को कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि रजत सेठ ने दी। (संवाद)
-----------------
व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक
खप्टिहा कलां। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के निधन पर चिल्ला में शोक सभा हुई। व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पैलानी तहसील अध्यक्ष मदन गुप्ता, नरेंद्र सिंह गौतम, शिवम सिंह, हाजी आयूब, शिवनारायण निषाद, पन्नालाल गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)

-----------------
साप्ताहिक बंदी अब शुक्रवार को नहीं होगी
तिंदवारी। कस्बे में पूर्व में हो रही साप्ताहिक बंदी अब शुक्रवार को नहीं होगी। शुक्रवार को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें खुलीं रहेंगी। यह जानकारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने व्यापारियों से मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने समेत सामाजिक दूरी के लिए दुकानों में गोले आदि बनवाने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed