{"_id":"60635c438ebc3ecabd5250cb","slug":"village-former-murder-police-fir-banda-news-knp6206075178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार रोकने के विवाद में चलीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार रोकने के विवाद में चलीं लाठियां
विज्ञापन
बांदा। हत्या का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार रोकने का मामला होली के रंगों के बीच खूनी रंग में बदल गया। उधर, मारपीट की अन्य घटनाओं में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव में सूरजबली की पुत्री श्रद्धा को सोमवार की शाम खानदानियों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुफेरे भाई वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 86 वर्षीय जगदीश की मौत पर उसके भतीजे देवेंद्र त्रिपाठी ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सोमवार की शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लाठी के हमले में श्रद्धा घायल हो गई। पुलिस में तहरीर दी है।
एक अन्य घटना में मवई (बिसंडा) गांव में सोमवार की शाम मामूली विवाद में दो पड़ोसियों में लाठियां चल गईं। एक पक्ष से रामगोपाल और उसका पुत्र सुरेंद्रपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में कैलाश के पुत्र मुकेश को सोमवार की रात गांव के दबंगों ने पीट दिया।