फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,cultural,banda,drama,collage

वार्षिकोत्सव में छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Wed, 10 Feb 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
village,cultural,banda,drama,collage
village,cultural,banda,drama,collage - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह की धूम रही। इसे स्पंदन- 2021 के रूप में मनाया गया। चौरी-चौरा समारोह वर्ष में आयोजित वार्षिकोत्सव में जनपद के लामा गांव के शहीद हुए सैनिक विकास कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पत्नी नंदनी समारोह की मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्राओं और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में छात्राओं ने विभिन्न डांस, नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रम पेश किए। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शहीद विकास कुमार को श्रद्धाजंलि दी। समारोह की शुरुआत शहीद के चित्र पर फूल चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी और डॉ. सपना सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 3000 रुपये पुरस्कार दिए। संचालन डॉ. शशिभूषण मिश्र ने किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. शबाना रफीक, सीमा सिंह, पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज, व्यापारी नेता मनोज जैन, योग गुरु प्रकाश साहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, श्रद्धा निगम, उमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टॉपर छात्राओं को मेडल व पुरस्कार
बांदा। वार्षिकोत्सव में टॉपर छात्राओं को मेडल/पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी टॉपर छात्रा हिना खानम और इस सत्र की क्रीड़ा चैम्पियन पूनम देवी सहित विभिन्न परिषदों की प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राओं, रेंजर्स, एनएसएस छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 की टॉपर छात्राओं में एमए उत्तरार्द्ध में रोशनी (हिंदी), निशा कुरैशी (गृह विज्ञान), संजना (समाज शास्त्र), अनीता सिंह (शिक्षा शास्त्र), मांडवी पांडेय (इतिहास), और अक्सा बेगम (उर्दू) सम्मानित की गईं। बीएससी तृतीय वर्ष में सुरभि चौरसिया (गणित) और हिना खानम (बायो) तथा बीए तृतीय वर्ष में भावना को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में चिराग फाउंडेशन की प्रबंधक वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक ने अपनी मां स्व. अजीज बानो की स्मृति में मेमोरियल गोल्ड मेडल बीए तृतीय वर्ष की छात्रा जागृति गुप्ता को प्रदान किया। इसी तरह महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने अपनी मां मरहूम शमशादी खानम की स्मृति में छात्रा प्रिया नामदेव को सम्मान सौंपा। स्व. पीरबक्श स्मृति सम्मान छात्रा कु. कौसर जहां को प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता सहित मनोज जैन, राजकुमार राज, विनोद जैन, प्रकाश साहू आदि ने सौंपा। स्व. राजकुमार शुक्ला स्मृति सम्मान उमा सिंह ने छात्रा कु. मंतशा सिद्दीकी को दिया।
---------
इनसेट
-------
कृपया दोनों फोेटो लगा दें ।
------------------
फ ोटो 10 बीएनडीपी 03- छात्रा जागृति गुप्ता को अजीज बानो गोल्ड मेडल से सम्मानित करतीं डॉ. शबाना।
फोटो 10 बीएनडीपी 07- छात्रा प्रिया नामदेव को स्व. शमशादी खानम स्मृति सम्मान प्रदान करतीं डॉ. सबीहा रहमानी व प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed