{"_id":"5f1dc4298ebc3e9ff52cb927","slug":"vegetable-traders-accused-the-inspector-of-recovery-banda-news-knp5734314192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व्यापारियों ने दरोगा पर लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी व्यापारियों ने दरोगा पर लगाया वसूली का आरोप
विज्ञापन
अतर्रा। स्थानीय सब्जी व्यापारियों ने दरोगा पर वसूली का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की है। निदान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को दिए सामूहिक शिकायती पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि कस्बा इंचार्ज दरोगा व्यापारियों को सोशल डिस्टेंस और मास्क न लगाने के नाम पर जेल भेजने की धमकी देते हैं।
आरोप लगाया कि जबलपुर और कटनी से आने वाले सब्जी वाहनों को रोककर बैरीकेडिंग पर अवैध वसूली की जाती है, जबकि एसडीएम जेपी यादव ने सब्जी के थोक विक्रेताओं को सुबह चार बजे से शाम साढ़े 6 बजे शाम तक व्यापार करने का समय दिया गया है। रविवार की सुबह सब्जी के थोक व्यापारियों की दुकान पर पहुंचे दरोगा ने जेल भेजने की भी धमकी दी।
सब्जी व्यापारियों ने बताया कि रामलीला मैदान बाईपास रोड का निर्माण होने की वजह से सब्जी वालों को मशक्कत करनी पड़ती है। ट्रक रोकने से इसमें लदी सब्जी सड़ भी जाती है। शिकायत करने वालों में आनंद राजा गुप्ता, राजू केसरवानी, रामलाल केसरवानी, अनिल गुप्ता, हीरालाल, सानू, देवीदीन, मुन्ना रैकवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दरोगा को तत्काल हटाने की मांग की है। इनका कहना है कि समस्या हल न हुई तो दुकानें बंद कर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में सीओ सियाराम का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि सब्जी व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।