फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Veer soldiers did not allow India to come to glory

वीर सैनिकों ने भारत की शान पर नहीं आने दी आंच

Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Veer soldiers did not allow India to come to glory
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू महासंघ ने कहा है कि हिंदुस्तान के वीर सैनिकों ने देश की आन-बान-शान को कभी आंच नहीं आने दी। यह गौरव की बात है। पुलवामा की घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह बात महासंघ के प्रांतीय मंत्री इंद्रदेव सिंह ने बुधवार को यहां आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


अशोक लाट तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन रविदास जयंती के समापन पर किया गया है। गोरक्षा समिति प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यालय में अधिकारी या कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पत्तों को तरजीह नहीं देते तो कार्यकर्ता लिखित अवगत कराएं। इसकी शिकायत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। उन्हें दंडित कराया जाएगा। वक्ताओं ने जातपात से दूर रहकर समरसता का संदेश दिया। संचालन जिलाध्यक्ष शिवविलास शर्मा ने किया। साथ ही विभिन्न शिकायतीपत्र प्रांतीय अध्यक्ष को सौंपे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने सभी का माल्यार्पण किया। जिला प्रमुख दीपक सेन, मंडल प्रभारी राजेश शुक्ला आदि का भी स्वागत हुआ। उर्मिला सिंह, ममता त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शिवहरे, सौरभ गुप्ता, शोभित सोनी, श्याम बिहारी अवस्थी, नवीन सिंह, दशरथ शुक्ला, विशंभर शुक्ल, किशोर सिंह, धीरज शर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में जयश्री राम आदि के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरसता सह भोज आज
बांदा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला यूनिट गुरुवार (28 फरवरी) को दोपहर 2 बजे जिला परिषद में समरसता सहभोज आयोजित करेगी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामखिलावन सोनकर ने बताया कि मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर बुंदेलखंड) उपेंद्र पासवान उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम संयोजक डा. पीएन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से शामिल होने को कहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed