{"_id":"b83e8cc12b68d4cbfd703be6273a00ad","slug":"valley-bus-turnaround-point-12-injured-in-kalinjar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंजर में घाटी मोड़ पर बस पलटी, 12 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंजर में घाटी मोड़ पर बस पलटी, 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर में घाटी के मोड़ पर प्राइवेट बस पलट जाने से उस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस घाटी में गिरने से बाल-बाल बच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक व परिचालक भाग निकले।
विज्ञापन
शनिवार को शाम सतना से नरदहा (पन्ना) आ रही बस पहाड़ी खेरा के पास डिवाइडर से टकराकर मोड़ पर पलट गई। अच्छी बात यह रही कि बस नीचे घाटी में नहीं गिरी।
बस पर सवार सतना निवासी दीपक खरे (45) उसकी पत्नी नीता खरे (40), गोपालपुर निवासी बाल किशोर यादव (35) व उसकी बहन शांति यादव (29), सुरेंद्र कुमार भुर्जी (38) नरदहा, इम्त्याज अहमद (50) नागौद व उसकी पत्नी महरोज (38), पुत्र अर्श अहमद (10) व पुत्री आइशा (15)। सियाराम सतनामी (50) सतना, कमर (18) नागौद घायल हो गए।
विज्ञापन
अन्य कई सवारियों को भी मामूली चोटें आईं। यात्रियों ने बताया कि बस खचाखच भरी थी। तमाम सवारियां छत पर भी बैठी थीं। घाटी पर अचानक बस असंतुलित होकर पलट गई। वहां से गुजर रहे अन्य यात्रियों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन