फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar over nutrition in Nutrition

बांदा : पोषाहार में घटतौली पर हंगामा

Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over nutrition in Nutrition
फतेहगंज। आंगनबाड़ी केंद्र में बाल पोषाहार में घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। घटतौली का बनाया वीडियो भी उजागर किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रकिशोर कुशवाहा ने एसडीएम को फोन से सूचना दी। एसडीएम अतर्रा ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डढ़वा मानपुर के बजंरगपुर मजरा में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आने वाले पोषाहार समूह महिलाओं द्वारा घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को डेढ़ किलो गेहूं व एक किलो चावल की जगह एक किलो 400 ग्राम गेहूं देकर दिया जाता है।
विज्ञापन

चावल की जगह एक किलो गेहूं जोड़कर 2 किलो 500 ग्राम की जगह 2 किलो दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाने पर समूह अध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई न होने पर वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। पंजीरी या आंगनबाड़ी में सामग्री वितरित नहीं की जाती। थाना पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed