फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar over fake farmers' paddy weights

फर्जी किसान के धान तौलाने पर हंगामा

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar over fake farmers' paddy weights
अतर्रा। फर्जी किसान बनकर सरकारी खरीद केंद्र में अपना धान बेच रहे दबंग ने पहले से लाइन में लगे किसानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। तहसीलदार ने तौल रुकवा दी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपने को किसान बताकर अपने धान की तौल शुरू करा दी। करीब 15 दिन से बारी का इंतजार कर रहे किसानों को शंका हुई तो उन्होंने बिना नंबर के धान तौलाने पर आपत्ति की। इस पर दबंग ने किसानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसानों ने एसडीएम और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तहसीलदार सुशील कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और तौल को रुकवा दिया। किसानों का आरोप था कि बिचौलियों के जरिये लगभग 500 क्विंटल धान मंडी में बेेचने के लिए रखा है। वास्तविक किसानों की अनदेखी हो रही है। आरोप लगाया कि बिचौलियों और खरीद केंद्र प्रभारियों के बीच सांठगंाठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में सुदामा तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, जागेश्वर द्विवेदी, राजपाल पांडेय, भोला पांडेय, सरोज तिवारी आदि शमिल थे। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा कि समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। वास्तविक किसानों का धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed