फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Upper caste advocates protested against the Equity Regulation.

Banda News: सवर्ण अधिवक्ताओं ने किया इक्विटी रेगुलेशन का किया विरोध

Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Upper caste advocates protested against the Equity Regulation.
फोटो - 14 तहसील में एसडीएम को पत्र सौंपते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : जर्जर स्थिति में शहर का पुराना घंटाघर। संवाद
पैलानी। तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन के नियम पर जमकर नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र सरकार जिस कानून को लाने का प्रयास कर रही है, वह समाज को बांटने वाला सिद्ध होगा। नए नियम से सवर्ण समाज के बच्चों को भेदभाव का सामना करना होगा, जो न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

संघ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को पत्र भेज कर नियम को निरस्त कराने की मांग की है। एसडीएम अंकित वर्मा को सौंपे पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सवर्णों पर छूटे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। विश्वविद्यालयों में भी यही होगा। कहा कि जब विश्वविद्यालयों में एंटी रैगिंग, एससी-एसटी एक्ट पूर्व से लागू हैं तो इस कानून का क्या उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह नियम संसद से निरस्त कराना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि कानून वापस न लिए जाने पर सभी सवर्ण आगे की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, महासचिव अशोक सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, श्रवण कुमार गुप्त, दीपेंद्र सिंह, राजीव कुमार, शिव प्रताप चंदेल, वीरेंद्र पाल सिंह, अभिषेक सिंह, गंगा शरण सिंह, रामप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सीताशरण, शैलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed