फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UPPCS exam: Six thousand candidates will appear for preliminary exam tomorrow at 13 centers

यूपीपीसीएस परीक्षा: 13 केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थी कल देंगे प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 10 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 10 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
UPPCS exam: Six thousand candidates will appear for preliminary exam tomorrow at 13 centers
पं. जेएन कालेज में सीटिंग प्लान लगाते कर्मचारी। संवाद
बांदा ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 12 अक्टूबर (रविवार) को यह परीक्षा जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब छह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। इसके लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और उपकेंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
जिलाधिकारी जे.रीभा ने परीक्षा से पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पारदर्शी बॉल पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में पीसीएस परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और शांति के माहौल में संपन्न हो, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------

परीक्षा दो पालियों में होगी :
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचें और अनुशासन का पालन करें।
----------------------------------------
बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग के बाद मिलेगा परीक्षा कक्ष में प्रवेश
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को एक बार कोड जारी किया जाएगा। यह बार कोड परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में चस्पा किया जाएगा। जिससे यह साफ होगा कि परीक्षार्थी का बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग हो चुकी है। जिसके बाद कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र में बार कोड के स्टीकर को देखकर परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति देंगे।
-----------------------------------------
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षार्थियों की संख्या

पं. जेएन डिग्री कालेज, बांदा - 480
आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा - 480
खानकाह इंटर कालेज, बांदा - 384
राजकीय महिला डिग्री कालेज, बांदा - 480
डीएवी इंटर कालेज, बांदा - 600
राजकीय महिला इंटर कालेज, बांदा - 480
आर्यकन्या इंटर कालेज, बांदा - 480
इंटरमीडिएट कालेज, तिंदवारा - 384
पं. जेएन इंटर कालेज गिरवां - 384
जनता इंटर कालेज, खुरहंड़ - 384
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अतर्रा - 384
अतर्रा डिग्री कालेज, अतर्रा - 600
हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा - 480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed