{"_id":"63ab37bc304f6c7e5672506a","slug":"up-news-banda-news-banda-banda-news-knp735765255","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत में पानी लगाने गए किसान को सर्दी लग गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सर्दी से मौत होने की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी भगवानदीन यादव (53) सोमवार की देर शाम खेत में पानी लगाने गया था। रात भर खेत में रहा। मंगलवार को सुबह वह घर आया तो सर्दी से कांप रहा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े पुत्र अवधेश यादव ने बताया कि उनके पास एक बीघा खेत है। गेहूं की फसल बोई थी। उसी में पानी लगाने गए थे। पुत्र ने सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई है। किसान के दो पुत्र और एक पुत्री और पत्नी छिद्दी देवी हैं।