बांदा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पंचायत भवन बदौसा में जन शिक्षण संस्थान की शौच मुक्त गांव व सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम पर गोष्ठी हुई। प्रधान सरोज सोनकर ने कहा कि पॉलिथीन स्वास्थ्य, पर्यावरण, जमीन के लिए हानिकारक है। यह जमीन को बंजर बना देती। नाली में जाकर जल प्रवाह रोक देती है। निर्माण में इस्तेमाल केमिकल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।
संस्थान के निदेशक मोहम्म्द सलीम अख्तर ने कहा कि खुले में शौच से गंदगी, डायरिया, हैजा जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं। पॉलीथिन को जलाने से कार्बन डाईअक्साइड व कार्बन मोनोअक्साइड गैस निकलती है, जो शरीर के लिए हानिकारक है। लेखपाल क्षत्रपाल सिंह, संजय पांडेय, लक्ष्मीकांत दीक्षित, मयंक, शिवांगी आदि मौजूद रहे। बाद में कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे ने सभी को प्रमाण पत्र व नेचर फ्रेडली थैले वितरित किए। (संवाद)