{"_id":"5b4257534f1c1b05278b5437","slug":"united-for-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए हुए एकजुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए हुए एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे प्रदेश में राज्य कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। इसके लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच का गठन किया गया है। यह मंच पेंशन मुद्दे पर 9 अगस्त से प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा। यह जानकारी रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में दी गई।
विज्ञापन
टीचर्स सोसायटी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशचंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच गठित किया गया है।
विज्ञापन
इसका नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा करेंगे। मान्यता प्राप्त 6 कर्मचारी संगठनों ने इसे समर्थन दिया है। इनमें प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर, राजकीय वाहन चालक महासंघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, ग्राम पंचायत अधिकारी महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल संघ, उत्तर प्रदेश सांख्यिकी सेवा परिसंघ, उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर महासंघ और वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में 9 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। अगले चरण में 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार करेंगे। फिर भी मांग पूरी न हुई तो 8 अक्तूबर को लखनऊ में राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन और 25 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक को शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और टीचर्स सोसायटी अध्यक्ष प्रजीत सिंह और मंत्री मइयादीन यादव ने भी संबोधित किया। जय किशोर दीक्षित, राजेश द्विवेदी, राजवीर सिंह, छोटेबाबू प्रजापति, केपी सिंह, राजेश तिवारी, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, संतोष सविता, आशुतोष गौतम, राजेश यादव, जोगिंदर सिंह, विवेक यादव, हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद और बैजनाथ इत्यादि शामिल रहे।