फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Union's advice, new education policy should not be one sided

संघ की सलाह, एक पक्षीय न हो नई शिक्षा नीति

Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Union's advice, new education policy should not be one sided
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार को सलाह दी कि नई शिक्षा नीति एक पक्षीय न हो। पूरी तरह तथ्य परक होनी चाहिए। बिना तथ्य वाले और गैर ऐतिहासिक तथ्यों को पाठ्यक्रम से हटाया जाए।
विज्ञापन

रविवार को यहां आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के तीसरे दिन शिक्षा नीति पर मंथन हुआ। आरोग्यधाम परिसर में प्रांत प्रचारकों के साथ आयोजित बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि कुछ सालों से भारतीय इतिहास के कई तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके शिक्षा दी जा रही है। व्यावहारिक ज्ञान की बजाए विद्यार्थियों को रटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मसौदा जल्द तैयार कर इसे लागू किया जाए, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय नायकों के बारे में सही ज्ञान मिल सके।
विज्ञापन

कहा कि गणित से लेकर विज्ञान तक व्यवहारिकता से पढ़ाए जा सके। संघ प्रमुख ने कहा कि नैतिक शिक्षा का पाठ्यक्रम जरूर होना चाहिए। साथ ही खेती से लेकर बागवानी को भी इसमें शामिल किया जाए। बैठक में स्कूलों में नए पाठ्यक्रमों से अब तक पढ़ाई न शुरू होने पर चिंता जताई गई। कहा कि इस काम में अब देरी नहीं होनी चाहिए। कोरोना में बंद हुए शिक्षण संस्थानों को चालू कर नए सिरे से शिक्षा दी जाए। बैठक में बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने का भी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed