फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncontrolled dumper hits scooter, driver diesUncontrolled dumper hits scooter, driver dies

Banda News: अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper hits scooter, driver diesUncontrolled dumper hits scooter, driver dies
बांदा। बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार मां-बेटे घायल हो गए। ग्रामीणों ने डंपर चालक को रोका तो उसे चक्कर आ रहे थे। घायलों और डंपर चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डंपर चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चालक के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस चालक की लू से हालत बिगड़ने की बात कह रही है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के पूरे गुरुदत्त कमाला गांव निवासी राजबक्स उर्फ राजू (40) तीन दिन पहले डंपर लेकर निकला था। शनिवार की शाम चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास अचानक डंपर बेकाबू होकर दूसरी तरफ जा रहे स्कूटी सवार संतोष (21) और पीछे बैठी रनुवा (40) को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घेरकर डंपर रुकवा लिया और पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों और डंपर चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डंपर चालक ने दम तोड़ दिया। बाराबंकी से आए राजबक्स के साले आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई के साथ मारपीट की गई है। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर चले थे। वह भी नहीं मिले। राजबक्स पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। घर में पत्नी रीना सिंह और दो पुत्र हैं।

इस मामले में चिल्ला थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि डंपर चालक की हालत बिगड़ी हुई थी। लू लगने की आशंका पर डंपर चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed