फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle raped girl, arrested

बालिका के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped girl, arrested
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते के चाचा ने आठ वर्षीय बालिका के साथ किए गए दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, बालिका के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात बालिका छोटी बहन के साथ सो रही थी। माता-पिता जसपुरा अस्पताल गए हुए थे। रात में ही पड़ोसी युवक ने आकर दरवाजा खुलवाया और घर में दाखिल होकर बालिका का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इस बीच छोटी बहन जाग गई तो उसे धौंस धमकी देकर खामोश कर दिया। बाद में आरोपी बालिका को पड़ोस स्थित अपने घर ले गया। वहां रातभर अपने साथ रखा। सुबह बालिका की मां पहुंची तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। पिता ने थाने में आरोपी सत्यनारायण के विरुद्ध धारा रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसपुरा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बालिका का मेडिकल कराने से लिखित रूप में इनकार किया है। बालिका के बयान भी दर्ज नहीं कराए गए।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी (निम्नीपार) में बुधवार की शाम कालोनी निवासी युवक ने नजदीक में रह रही 13 वर्षीय किशोरी को अपने कमरे में जबरन ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी धमकी देकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि आरोपी शफीक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। डाक्टरी परीक्षण के बाद उचित धाराएं लगाई जाएंगी। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन सहित विदित त्रिपाठी, राजन आदि ने बालिका के परिजनों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed