{"_id":"67d86f88ad673d2f4a0592a8","slug":"uncle-nephew-killed-four-injured-in-collision-between-two-bikes-banda-news-c-212-1-sknp1006-123612-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, चार घायल
विज्ञापन
एंबुलेंस में घायल।
- फोटो : एंबुलेंस में घायल।
पैलानी। दो बाइकों की सोमवार देर शाम आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक में सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइकों में छह लोग सवार थे। चार घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी शिवमोहन (26) अपने बड़े भाई दिव्यांग सोहन (27) व भतीजे सूर्यांश (2) के साथ बांदा से सोहन के मित्र की शादी के लिए गिफ्ट खरीदकर अपने गांव झंझरी पुरवा जा रहे थे। बाइक शिवमोहन चला रहे थे। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सतीश (22) अपने चचेरे भाई हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी अतुल (17) व राजू (35) को साथ लेकर अपने भाई रोहित के पुत्र की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमालपुर आ रहे थे। पैलानी थाने के अमलोर पुलिया से थोड़ा पहले दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों बाइकों में सवार सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शिवमोहन व सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखाया है। शेष सभी घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को मोर्चरी में रखाया गया है। बाइक चालकों के हेलमेट लगाने की पुष्टि नहीं हुई है।