{"_id":"6ad3c40a95d04db2d00faed4","slug":"seven-more-dengue-patients-total-reaches-46-banda-news-c-212-1-bnd1020-153566-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के सात और मरीज, संख्या पहुंची 46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के सात और मरीज, संख्या पहुंची 46
विज्ञापन
बांदा। जिले में डेंगू बुखार जोर पकड़े है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी जांच में सात और लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई।
जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें सरकारी अस्पताल की जांच में 37 और निजी जांच में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में शनिवार को 18 बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर जांच के लिए लगाए गए। इनमें से सात को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है।
डेंगू बुखार पीड़ितों में बाधा पुरवा निवासी रामकेश (30), तिंदवारी के गजनी निवासी धर्मराज (42), तिंदवारी के परसौड़ा निवासी मोनू (18), सिविल लाइन निवासी प्रशांत (17), हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली निवासी नमन (16), तिंदवारी निवासी अलका (24), महुआ के बड़ोखर बुजुर्ग निवासी राजेश (41) शामिल हैं। सभी को डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भिडौरा ब्लाक तिंदवारी, रेलवे स्टेशन शहर, क्योटरा में जिला व ब्लाक स्तरीय टीम ने निरोधात्मक कार्यवाही की। टीम ने 100 घरों का निरीक्षण किया।एक घर को नोटिस दिया। मलेरिया जांच के लिए 22 रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।