फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In some places, only a handful of people arrived, while in others, there was a lock.

Banda News: कहीं गिने-चुने लोग पहुंचे तो कहीं ताला

Sun, 18 Oct 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
In some places, only a handful of people arrived, while in others, there was a lock.
फोटो 30- आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मौजूद बीएलओ व अन्य कर्मी। संवाद
बांदा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दर्ज नामों में गलतियां सुधरवाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान के तहत बूथों पर कैंप लगाए गए। बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 60 लोगों ने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इनमें 22 युवा 18 से 20 वर्ष की उम्र के थे।
विज्ञापन

वहीं, 14 लोगों ने नाम व अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म भरे। दूसरी ओर नरैनी में कैंप में गिने-चुने लोग पहुंचे। अतर्रा में निर्धारित समय के दौरान केंद्र पर ताला मिला। इससे मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर भाग संख्या 82 से 93 तक के मतदाताओं के लिए कैंप लगाया गया। यहां 60 लोगों ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म जमा किए। इनमें 22 युवा पहली बार मतदाता बनने के लिए आगे आए। शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली नेहा वर्मा ने अपना और अपने भाई राहुल का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पहली बार फार्म भरकर जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी अलीगंज निवासी देवेंद्र संशोधन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से ददरिया के रहने वाले हैं। उनके पिता महावीर का नाम गांव की वोटर लिस्ट से काट दिया गया था। ऐसे में अब वह पिता को लेकर बांदा आ गए हैं और अब उनका नाम बांदा की वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए सभी दस्तावेज देकर प्रकिया पूरी की है। वह परिवार के साथ बांदा में रहते हैं।
इसी तरह से डीएवी इंटर कालेज में लगाए गए कैंप में गूलर नाका निवासी शकुंतला देवी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया था। यह बात जब पता चली तो वह नाम जुड़वाने के लिए पहुंची। बीएलओ ने नाम दर्ज कराने के लिए उनका फार्म भरकर प्रक्रिया पूरी कराई है।
राजकुमार इंटर कालेज में पसरा रहा सन्नटा
नरैनी/ तिंदवारी/अतर्रा। कस्बे के राजकुमार इंटर कॉलेज में भाग संख्या 77 से 83 तक के सात बूथों के लिए कैंप लगाया गया। यहां एक सुपरवाइजर और सात बीएलओ की तैनाती की गई। दोपहर दो बजे तक महज तीन-चार लोग ही नाम जुड़वाने पहुंचे। अभियान का उद्देश्य सूची से छूटे और कटे नामों को दोबारा शामिल कराने के साथ पात्र युवाओं को मतदाता बनाना है।
अतर्रा कस्बे के बाउर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लखन कॉलोनी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज पहुंचे। निर्धारित भाग संख्या 240 के केंद्र पर ताला मिला। करीब आधा घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। शासन की ओर से कैंप का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया था।
सपा नेता बोले-बीएलओ के पास फार्म उपलब्ध नहीं

तिंदवारी कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और पुरानी तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां मतदाता सूची में नाम न होने पर लोगों ने फार्म भरकर जमा किए। युवाओं के पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई। हालांकि, सपा की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना पटेल और सांसद प्रतिनिधि बृजेश सिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों का जायजा लेने के बाद आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर बीएलओ के पास फार्म उपलब्ध नहीं थे और ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल भी नहीं खुल रहा था।

डीएम ने दो कॉलेजों में परखी कैंप की व्यवस्था
बांदा। डीएम अमित आसेरी ने शनिवार को बांदा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 103 से 105 और खानकाह इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 108 से 111 की व्यवस्थाएं देखीं। बीएलओ की उपस्थिति, फार्म-6, मतदाता सूची और हेल्प डेस्क की जांच कर पात्र लोगों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। बताया गया कि अगला कैंप 24 अक्तूबर को लगाया जाएगा। (संवाद)

फोटो 30- आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मौजूद बीएलओ व अन्य कर्मी। संवाद

फोटो 30- आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मौजूद बीएलओ व अन्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed