{"_id":"577d4c7c4f1c1be6567fa18f","slug":"ufnai-orchards-river-in-banda-lad-suddenly-shedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में अचानक उफनाई बागै नदी में बालक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में अचानक उफनाई बागै नदी में बालक बहा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
बदौसा (बांदा) । मुंबई से मां के साथ ईद मनाने गांव आया बालक अचानक उफनाई बागै नदी में बह गया। उसके दो साथी बच निकले। पुलिस और गोताखोर बालक की तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। इस घटना से घर में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के टिकुरी दुबरिया (बदौसा) निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी फरीदा बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। सत्तार गांव में रहते हैं। मंगलवार को फरीदा अपने 13 वर्षीय पुत्र कैफ के साथ ईद मनाने गांव आई थीं। बुधवार सुबह कैफ हमउम्र दोस्त गुड्डा (14) और शकील (13) के साथ बागै नदी की तरफ घूमने गया था।
विज्ञापन
सुबह लगभग 10 बजे तीनों नदी के किनारे थे। इसी दौरान रसिन बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक नदी उफना गई। इससे तीनों बालक पानी में गिर गए। गुड्डा और शकील तैरकर किनारे आ गए लेकिन कैफ बह गया।
विज्ञापन
शकील और गुड्डा ने गांव आकर घटना की जानकारी दी। गांव के तमाम लोग नदी में कैफ की तलाश में जुट गए। गोताखोरों के साथ उसकी तलाश जारी है। नेशनल हाईवे और रेलवे पुल तक तैराक खोजबीन करते रहे लेकिन बालक का पता नहीं चला।