फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Types of law abusers

कानून के रखवाले दुष्कर्मियों के पैरोकार

Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Types of law abusers
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करतीं प्रसपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की महिला सभा ने सोमवार को धिक्कार दिवस मनाया। हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं का हवाला देकर कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं असुरक्षित हैं। कलक्ट्रेट पर धरना दिया और प्रशासन के जरिये राज्यपाल को चार सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

महिला सभा अध्यक्ष कल्पना सोनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर धरना दिवस की सभा हुई। अध्यक्ष कल्पना सोनी ने कहा कि कानून के जिम्मेदार और रखवाले अपने रुतबे से पीड़ित परिवारों पर दबाव बनाकर धनाढ्य दुष्कर्मियों को बचाने का कुचक्र कर रहे हैं। सभा में मृतक महिलाओं और बेटियों को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम कार्यालय में कुछ देर धरना देकर एसडीएम जेपी यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें मांग की गई कि बेटियों की सुरक्षा चौकस व्यवस्था, पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये की मदद और सरकारी नौकरी तथा शस्त्र लाइसेंस, उनके बच्चों को सैनिक स्कूलों में सरकारी खर्च पर शिक्षा तथा 20 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा और दुष्कर्मियों को शीघ्र कठोरतम सजा दिलाने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन और सभा में पार्टी के युवा जिला संयोजक एजाज खां सहित राज कुशवाहा, अनुज सोनी, छोटेलाल यादव, नरेंद्र सिंह, नीरज निषाद, आशीष सोनकर, ओम प्रकाश सोनी, मनोज सिंह, डा. आरिफ खां, नीलम श्रीवास्तव, निर्मला, लतीफ खां, मंयक गुप्ता, सत्यम सोनी, कुलदीप, उर्मिला, जया, मालती, रेखा, मंशू भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed