{"_id":"1ab4345b75882217bce1a9040c48dfcf","slug":"two-young-men-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव मार्च्युरी में रखवा दिया। अन्य सड़क हादसाें में तीन घायल हुए।
बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव निवासी जगनंदन (38) पुत्र सहदेव दो दिन पहले अपने रिश्तेदार अकोना (बिसंडा) गांव निवासी कुलदीप (35) के यहां गया था। परिजनों के मुताबिक रविवार को जगनंदन ने कुलदीप से उसे वापस गांव छोड़ने को कहा। कुलदीप बाइक पर जगदेव को साथ लेकर पहले अपने साढ़ू के गांव अलिहा गया।
यहां कुलदीप को ईंट पाथने वाले कुछ मजदूरों से रुपये लेने थे। अलिहा से नादनमऊ गांव जाते समय बबेरू मार्ग पर अरथरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
मुरवल चौकी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शव मार्च्युरी में रखवा दिए।
विज्ञापन
अन्य सड़क हादसों में कोर्रम गांव निवासी संतोषिया (24) पत्नी बबलू, दिनेश (26) पुत्र राम प्रकाश घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मझीवां गांव निवासी रमेश (24) पुत्र हरीश्याम सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कालेज में इलेक्ट्रीशियन की मौत
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन की काम करते समय गिरकर मौत हो गई। हैदराबाद निवासी शिव कृष्ण (30) यहां ठेकेदार के अधीन मेडिकल कालेज में बिजली फिटिंग का काम करता था। रविवार को शाम सीलिंग फैन लगाते समय सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।