फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two young girls lost their lives due to differences with their husbands

पति से अनबन पर दो युवतियों ने दी जान

Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two young girls lost their lives due to differences with their husbands
बांदा/बबेरू। शादी के 8 माह बाद ही युवती ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रक्षाबंधन से वह मायके में थी। ससुराल हरियाणा में बताई गई है। दूसरी घटना में पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली के जलालपुर गांव अंतर्गत शहीदन डेरा में शुक्रवार की रात अपने मायके में सुमित्रा (22) पत्नी सत्यव्रत ने खपरैल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

उसकी वहीं मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतका की मां हरियाणा जाकर ईंट पाथने की मजदूरी करती थी। पिता की मौत हो चुकी है। मां रन्नो देवी ने हरियाणा में ही सुमित्रा की शादी सत्यव्रत के साथ कर दी थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रही। अगस्त माह में रक्षाबंधन के दौरान सुमित्रा मायके आ गई थी। तब से यहीं थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरियाणा में पति को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के देविन पुरवा गांव में मनीषा (20) पत्नी मुकेश निषाद गुरूवार की दोपहर खेत गई थी। शाम को घर लौटी और घर के नजदीक कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि खेत से घर जाने को रोक देने पर मनीषा नाराज हो गई थी।

कमासिन क्षेत्र के दांदौ गांव निवासी मृतका के भाई मान निषाद ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग करके उत्पीड़न व मारपीट करते थे। मारपीट कर कुएं में फेंक दिया। उधर, थानाध्यक्ष कमासिन अशोक कुमार का कहना है कि मृतका के भाई ने सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed