{"_id":"68700ac0a30c21ce390232c4","slug":"two-women-died-due-to-snake-bite-banda-news-c-212-1-sknp1006-129655-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
सुनीता
- फोटो : स्वयं
बांदा/बबेरू। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की सर्प दंश से मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पारिवारिक बहन सुनीता (33) बुधवार की रात घर में फर्श में सोई हुई थी। सोते समय उसे सर्प ने डस लिया।
गुरुवार को सुबह काफी देर तक जब वह नहीं निकलीं तो पड़ोसियों ने बेटी से पूछा तो बताया कि सो रही हैं। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो बेहोश पड़ी थीं। गांव के डॉक्टर को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। कृष्ण वर्मा ने बताया कि सुनीता के पति जीवन की तीन महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी आशाराम ने बताया कि बेटी मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी मंजू (32) बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में चारा काटने गई थी। वहां सांप ने पैर में दो बार डस लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति रामबरन खेती किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। दो पुत्र हैं। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।