फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two thieves arrested including tractor trolley

ट्रैक्टर ट्रॉली समेत दो चोर गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested including tractor trolley
बांदा। तीन दिन पूर्व महोखर गांव निवासी अनिल तिवारी के दरवाजे में खड़ी चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। उधर, बबेरू पुलिस ने तमंचे और बंदूक के साथ उमरी गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार, एसआई श्यामदेव सिंह, रमाकांत शुक्ला, सिपाही अजय कुमार, कुलदीप पटैरिया, सुनील कुमार शनिवार की रात चेकिंग के दौरान थाने के पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से लामा निवासी सोनू पुत्र रामचंद्र खंगार व राजू प्रजापति पुत्र अनुरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रैक्टर भी बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रैक्टर तीन दिन पूर्व महोखर गांव से अनिल तिवारी के घर से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

इसमें शामिल तीसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। उधर, बबेरू पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को रामकिशोर बाथम को तमंचे व कारतूस के साथ और उमरी गांव के मुन्ना पुत्र रामसखा को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र, एसआई ओमकार नाथ मिश्र, सिपाही दीपक, सचिन, अजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed