{"_id":"685c408b22d007e59d0a8d9f","slug":"two-teenagers-drowned-in-a-pond-banda-news-c-212-1-sknp1006-128788-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में डूबे दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में डूबे दो किशोरों की मौत
विज्ञापन
तालाब में डूबने वाला किशोर।
- फोटो : संवाद
बांदा। तालाब में नहाने गए हम उम्र दो किशोर मित्र पैर फिसल जाने से डूब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों के शव तालाब से निकाला। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी जयकिशोर ने बताया कि उसका पुत्र ज्ञान बाबू (12) अपने मित्र ओरन ग्रामीण के विशाल का पुरवा निवासी निशू यादव के साथ ओरन के भान थोक मोहल्ला स्थित चिरऊ तालाब में बुधवार को दोपहर दो बजे करीब नहाने गए थे। पैर फिसल जाने से दोनों तालाब की गहराई में समा गए।
राहगीरों ने घाट के किनारे चप्पल और कपड़े और साइकिल खड़ी देखी तो उन्हें आशंका हुई। उन्होंने आसपास काम कर रहे ग्रामीणों को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को मृत अवस्था में तालाब से निकाला।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाना इंस्पेक्टर बिसंडा राजेश वर्मा व चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। ज्ञानबाबू के पिता जयकिशोर ने बताया कि वह ओरन कस्बे के चौराहे पर परचून की दुकान किए हैं। घटना के समय वह बांदा में थे। बड़ा बेटा आशीष भी अपने काम से फतेहपुर गया था। ज्ञानबाबू साइकिल लेकर विशाल का पुरवा स्थित अपने घर में बकरियों को पानी पिलाने गया था।
विज्ञापन
पानी पिलाने के बाद वह दोस्त नीशू यादव के साथ तालाब में नहाने चला गया था। ज्ञानबाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उधर, नीशू यादव के पिता जुगल किशोर यादव ने बताया कि नीशू दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से दोनों घरों में कोहराम मचा है। ज्ञान बाबू आदर्श पूर्व मध्य विद्यालय का कक्षा सात का छात्र था। निशू यादव प्राथमिक विद्यालय विशाल के पुरवा का कक्षा पांच का छात्र था। थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि नहाने के दौरान हादसा हुआ है, दो किशोरों की डूबने से मौत हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।