फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two students killed in a mishhape

स्कूल जा रहे दो छात्रों को स्कार्पियो ने रौंदा

Mon, 24 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
two students killed in a mishhape
सड़क दुर्घटना में मृतक छात्र के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बेंदाघाट (बांदा)। साइकिलों से स्कूल जा रहे दो छात्रों को स्कार्पियो ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे स्थित झुग्गी में घुस गई। झुग्गी में मौजूद वृद्ध बाल-बाल बचा, लेकिन गाड़ी की टक्कर से गाय की मौत हो गई। चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला। छात्रों की मौत से गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो सवार महिला और उसके पिता-भाई को जमकर पीटा और जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे बांदा-फतेहपुर हाईवे पर कुरसेजा पुलिस चौकी के पास हुआ। यहां के गोखरही गांव के दसवीं के दो छात्र अमित (16) पुत्र चंद्रभान वर्मा और धर्मेंद्र प्रजापति (16) पुत्र दयाराम अलग-अलग साइकिलों से तिंदवारी कस्बा स्थित सत्यनारायण इंटर कालेज जा रहे थे। कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले अमित और फिर धर्मेंद्र को रौंद दिया। इसके बाद सड़क किनारे स्थित भवानी प्रसाद यादव की झुग्गी को तोड़ती हुई सड़क किनारे घिसटती चली गई। टक्कर से भवानी प्रसाद की गाय भी मर गई। कुछ देर तड़पने के बाद छात्रों की वहीं मौत हो गई। ड्राइवर आलोक सैनी स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला।छात्रों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कार्पियो में सवार ज्योति सिंह और उसके पिता देवेंद्र सिंह व भाई रुद्र प्रताप को जमकर पीटा। ड्राइवर और स्कार्पियो सवार लोग घाटमपुर (कानपुर) के हिरनी गांव के हैं। स्कार्पियो भी इसी गांव के तेज नारायण सिंह की बताई गई है। ये लोग बांदा में रिश्तेदारी से होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर तिंदवारी थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह, एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह व मथुरा चौबे फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ में फंसी महिला, पिता और भाई को अपनी सुरक्षा में लिया। देवेंद्र को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। ज्योति और रुद्रप्रताप को घर भेजवा दिया। पुलिस ने आननफानन दोनों शवों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा दिया। ग्रामीणों का जाम खत्म कराने में पुलिस को पसीना आ गया। भीड़ ने कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। हादसा करने वाली स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुलाई गई। मुख्यालय से प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, तहसीलदार सुनील पटेल भी पहुंचे। मृतकों के परिवारों से हमदर्दी जताते हुए शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर लगभग एक घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम खत्म किया। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दलपत सिंह और बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक धर्मेंद्र गोखरही में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव का था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सिकलोढ़ी ले जाया गया। अमित का शव गोखरही पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed