फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two students clashed in cricket, one Kanpur referee

क्रिकेट में भिड़े दो छात्र घायल, एक कानपुर रेफर

Sat, 08 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two students clashed in cricket, one Kanpur referee
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्रिकेट के दौरान दो छात्रों के आपस में भिड़ने से दोनों घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। दोनों घायल बीएससी (कृषि) फाइनल के छात्र हैं। कुछ लोगों में छात्रों के बीच मारपीट होने की भी चर्चा रही। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन से इससे इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत शाहजहांपुर के बंथरा गांव निवासी विमल कुमार सिंह (21) और पटना (बिहार) के प्रशांत अवस्थी शनिवार को सुबह क्रिकेट खेलते समय घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विमल के सिर पर गंभीर चोट होने से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। प्रशांत को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। विमल के रूम पार्टनर छात्र प्रदीप ने बताया कि फील्डिंग के दौरान विमल और प्रशांत आपस में टकरा गए थे। इसी में दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ छात्रों में खेल के दौरान आपस में विवाद होने की भी चर्चा रही, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनकी तरफ से भी खेल में टकराने की दलील दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed