{"_id":"5b200bb94f1c1bb26e8b7a9e","slug":"two-including-women-killed-in-bike-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ओरन। दामाद के साथ बेटी की ससुराल जाते समय ब्रेकर में बाइक उछल जाने पर गिरकर महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना में बाइक मवेशी से टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव की मैना (45) पत्नी देवराज यादव मंगलवार को दोपहर अपने दामाद के साथ बाइक पर टोलाकलां (बबेरू) गांव जा रही थी। कैरी गांव के पास ब्रेकर में बाइक उछल जाने पर वह गिरकर गंभीर हो गई। उसे बबेरू सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटी देवमणि की ससुराल टोलाकलां गांव जा रही थी। दूसरी घटना में भदावल गांव के मुंशी पुरवा निवासी चुन्नू गुप्ता (50) पुत्र गोरेलाल मंगलवार को सुबह बाइक पर बांदा बाजार करने जा रहा था। ओरन चौकी क्षेत्र के मिश्रीलाल पुरवा के पास भैंस से बाइक टकरा गई। वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन