{"_id":"69974953d2da9ce31f0535c3","slug":"two-gang-rape-accused-sent-to-jail-juvenile-sent-to-juvenile-home-banda-news-c-212-1-bnd1017-141433-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेजे गए, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेजे गए, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा में मंगलवार देर रात स्टेशन सड़क स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक आरोपी किशोर को चित्रकूट के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार देर रात पुलिस को मुखबिर ने बताया कि आरोपी एक बाइक से भागने की फिराक में हैं। वे जरूहा चाकी के पास से निकलने की कोशिश कर रहे थे। थानाध्यक्ष मय मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस ने वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। गिरवां के ग्राम सहेवा निवासी महेश (18) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शक्ति कुशवाहा (19) भी आरोपियों में शामिल है। इन दोनों बालिग आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक 15 वर्षीय किशोर को चित्रकूट के बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन सड़क स्थित होटल में जाकर साक्ष्य जुटाए। इस मामले की आगे की जांच जारी है।