फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two fair special trains will run between Jhansi and Karvi for four days from today

Banda News: आज से चार दिन झांसी और कर्वी के बीच चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें

Thu, 21 Aug 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two fair special trains will run between Jhansi and Karvi for four days from today
फोटो 03-डीजे की धुन पर थिरकते हुए पदयात्रा कर चित्रकूट जाते हुए श्रद्धालु। संवाद
बांदा। भदई अमावस्या मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 22 से 25 अगस्त तक दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन सुबह 10:10 बजे झांसी स्टेशन से रवाना होगी। 1:30 बजे महोबा स्टेशन पहुंचेगी। 3:25 बजे बांदा स्टेशन पर आएगी। 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन से 5:25 बजे रवाना होगी। 8:50 बजे बांदा पहुंचेगी। रात 1:00 बजे यह ट्रेन श्रद्धालुओं को झांसी स्टेशन पहुंचाएगी।
विज्ञापन

दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8:10 बजे चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 1:00 बजे बांदा स्टेशन आएगी। श्रद्धालुओं को लेकर यह ट्रेन तड़के 3:05 बजे कर्वी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन से रवाना होकर 6:45 बजे बांदा स्टेशन पहुंचेगी। 9:10 बजे मऊरानी स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 11:10 बजे यह ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पीआरओ रेलवे झांसी के मुताबिक 22 से 25 अगस्त तक चार दिन के लिए झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को भी चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन तक आवश्यकता के अनुसार विस्तारित किया जाएगा। बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर एक अतिरिक्त रैक रिजर्व में रखी गई है। जरूरत पड़ने पर यह रैक कानपुर-चित्रकूटधाम कर्वी के मध्य संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

नहीं टूट रही कतार, पैदल श्रद्धालुओं की भरमार

बांदा। भदई अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चित्रकूट जा रहे हैं। दिन और रात लगातार श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं को रोककर नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। केन नदी किनारे भूरागढ़ से लेकर अतर्रा चुंगी तक श्रद्धालुओं की लाइन नजर आ रही हैं। मऊरानीपुर निवासी अवधेश कुमार, महोबा निवासी बड़गइयां और मटौंध निवासी हरप्रसाद ने बताया कि कामतानाथ की परिक्रमा और दर्शन करने से सभी दुखों का अंत होता है।

फोटो 03-डीजे की धुन पर थिरकते हुए पदयात्रा कर चित्रकूट जाते हुए श्रद्धालु। संवाद

फोटो 03-डीजे की धुन पर थिरकते हुए पदयात्रा कर चित्रकूट जाते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed