{"_id":"66d4a46495132250ef0740c4","slug":"two-fair-special-trains-on-amavasya-if-the-crowd-increases-then-one-more-will-run-banda-news-c-212-1-sknp1008-115072-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अमावस्या पर दो मेला स्पेशल ट्रेनें, भीड़ बढ़ी तो एक और चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अमावस्या पर दो मेला स्पेशल ट्रेनें, भीड़ बढ़ी तो एक और चलेगी
विज्ञापन
बांदा। सोमवती अमावस्या पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही झांसी-बांदा मेमू को मानिकपुर तक बढ़ाया है। इधर, सात डिब्बों की एक रैक बांदा में खड़ी की गई है। जरूरत पड़ने पर इसे मेला स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा।
प्रभारी स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि इस बार सोमवती अमावस्या में चित्रकूट जाने वाले यात्रियों की संख्या उमड़ने लगी है। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने खासी तैयारियां की हैं। मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही इमरजेंसी के लिए बांदा में एक सात डिब्बों की रैक खड़ी की गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उसे चलाया जाएगा।
उधर, बताया कि प्रयागराज के पास ट्रैक पर काम चलने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो सितंबर से 21 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-रामबाग होते हुए बनारस के लिए चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11108 बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन सितंबर से 22 सिंतबर तक 20 फेरे परिवर्तित मार्ग बनारस से प्रयागराज रामबाग होते हुए प्रयागराज तक चलेगी। यह ट्रेन बांदा नहीं आएगी।