फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two dead bodies found on Ken River and petrol pump

Banda News: केन नदी और पेट्रोल पंप पर मिले दो शव

Thu, 20 Jun 2024 09:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 20 Jun 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found on Ken River and petrol pump
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिले। दोनों की लू से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कनवारा गांव स्थित केन नदी नट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक घुमंतू प्रतीत हो रहा है। उसके पास पाॅलिथीन के थैले में कुछ कपड़े मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर कुर्सी पर बैठे-बैठे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पेट्रोल पंप कर्मी महोखर गांव निवासी सुरेश सिंह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वह हरे रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने था। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि लू से मौत की आशंका लग रही है। शव की शिनाख्त न होने के चलते मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed