{"_id":"666de28fe35ee10dd10caa55","slug":"truck-hits-auto-woman-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-111895-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
बांदा। सवारियों से भरे ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार महिला की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी बिट्टन (42) अपने पति शिवमंगल सिंह (50) के साथ रिश्तेदारी में ऑटो से शनिवार को दोपहर फतेहपुर जा रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के देउरा गांव के पास बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार बिट्टन की मौत हो गई। पति गंभीर घायल हो गए। ऑटो चालक मौके से ऑटो छोड़कर भाग निकला।
उधर, ट्रक चालक भी ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर घायल शिवमंगल को एंबुलेंस से पीएचसी तिंदवारी भेजा गया। तिंदवारी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। राहगीरों के मुताबिक दंपती के अलावा एक दो सवारियां और थीं। वह मामूली घायल हुए हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके घायल पति का इलाज किया जा रहा है।