{"_id":"64160446b749cabe9504f0d4","slug":"troubled-by-the-shortage-of-water-the-villagers-put-a-jam-banda-news-c-12-1-129509-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बांदा। पांच दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से पेयजल की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हाथों में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम ने टैंकर मंगवाकर पानी उपलब्ध करवाया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
शहर की सीमा से सटे पल्हरी गांव का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। अगले दिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी, लेकिन कोई अफसर या कर्मी गांव नहीं पहुंचा। दो दिन बाद ग्रामीण डीएम को समस्या बताने कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन डीएम नहीं मिलीं। इसके बाद जिला प्रशासन के अन्य अफसरों को समस्या बताते हुए निराकरण की मांग की।
आश्वासन मिलने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 50 घरों की बिजली गुल है। इससे इन घरों में पानी की किल्लत है। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे एआरटीओ ऑफिस के पास बांदा बबेरू रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर सुरभि शर्मा मौके पर पहुंचीं, उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी।
विज्ञापन
इसके बाद टैंकर मंगाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के साथ ही जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शन के दौरान युवा, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी हाथों में बाल्टी लेकर शामिल रहे। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा जाम लगाने की चेतावनी दी है। लगभग दो घंटे रोड पर जाम कर प्रदर्शन करने से कई वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में प्रिंस, मनोज कुुशवाहा, विनोद कुमार, सुनीता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।