{"_id":"64e90675c3dcf1850b0a8cae","slug":"troubled-by-not-being-able-to-deposit-the-bank-installment-the-young-man-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-1820-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक किस्त जमा न कर पाने से परेशान युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक किस्त जमा न कर पाने से परेशान युवक ने दी जान
Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मैजिक गाड़ी मालिक ने किश्त न भरने से परेशान होकर घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी।
कमासिन थाना क्षेत्र के धुधुई गांव निवासी विनय कुमार (35) ने गुरुवार की रात में किसी वक्त घर से निकलकर करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि विनय ने बैंक से फाइनेंस कराकर मैजिक गाड़ी खरीदी थी। वह उसे भाड़े में चलाता था।
विनय ने गाड़ी की 36 किस्त जमा कर दी थीं। सिर्फ आठ किश्त का एक लाख 13 हजार रुपये देना शेष थे। पिता रंजीत कुमार ने एक बीघा जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की सलाह भी दी कि जमीन बेचकर किश्त भर दो। पर विनय ने मना कर दिया था। कहा था कि वह इंतजाम कर लेगा। इसी के चलते वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विनय ने शादी नहीं की थी। घर में मां मुन्नी देवी है। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन गाड़ी की किश्त न भर पाने की वजह बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।