{"_id":"6af9f3f2bcf436af1307a886","slug":"cold-winds-seep-into-state-transport-buses-amenities-continue-to-shrink-banda-news-c-212-1-mah1012-154716-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बसों में सर्द हवाएं अंदर, सिकुड़ रहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बसों में सर्द हवाएं अंदर, सिकुड़ रहीं सुविधाएं
विज्ञापन
फोटो-6- बस की खिड़की पर लगा एक ही शीशा। संवाद
बांदा। सर्दी की दस्तक के साथ ही रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बसों की खिड़कियों में कहीं एक ही शीशा लगा है तो कहीं दरवाजे भी ठीक से बंद नहीं होते। इससे सर्द हवाएं सीधे बसों में घुस रही हैं और सीटों पर बैठे यात्री व परिचालकों के लिए रात का सफर मुश्किल हो रहा है। वहीं, ठंड में यात्री सुविधाएं सिकुड़ी नजर आ रही हैं।
बांदा डिपो की बसों से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और महोबा तक सफर करते हैं। ठंड दस्तक दे चुकी है। ऐसे में इनमें लंबी दूरी की बसों में रात के समय यात्रियों को परेशानी हो रही है। नियमानुसार बसों की खिड़कियों में दो शीशे लगे होने चाहिए, ताकि खिड़की पूरी तरह बंद हो सके और बाहर की हवा अंदर न आए, लेकिन पड़ताल में कई बसों की खिड़कियों में केवल एक ही शीशा लगा मिला। कुछ बसों में दो शीशे तो हैं, लेकिन उनकी फिटिंग ठीक नहीं है। इनके बीच बनी जगह से ठंडी हवा सीधे यात्रियों तक पहुंच रही है।
परिचालक की खिड़की की स्थिति भी अलग नहीं है। वहां भी एक ही शीशा लगा मिला। बसों के दरवाजों से भी हवा अंदर आती है। कुछ बसों में दरवाजों के किनारों पर ट्यूब काटकर लगाई गई है, ताकि हवा को रोका जा सके। इसके बावजूद लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
बांदा डिपो में 158 बसें संचालित हैं। इनसे आसपास के जिलों के साथ दूसरे शहरों तक यात्रियों को पहुंचाया जाता है। सर्दी बढ़ने से पहले बसों की खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत जरूरी है, ताकि यात्रियों को रात के सफर में ठंडी हवा से जूझना न पड़े।
मरम्मत के लिए दिए गए निर्देश
परिचालकों को यात्रा से पहले खिड़की, दरवाजे, इंजन समेत बस के सभी जरूरी हिस्सों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्कशॉप में आने वाली बसों की खराबी ठीक कराई जा रही हैं। मरम्मत का ठेका निजी कंपनी के पास है। कंपनी को शिकायत मिलने पर तत्काल बस की खराबी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
-रामलवट, आरएम