{"_id":"6af9f3749d6c29963d090a0e","slug":"millions-spent-yet-villages-remain-thirsty-banda-news-c-212-1-mah1012-154742-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासे गांव
Sun, 15 Nov 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26- न कनेक्शन, न पानी : ब्लॉक महुआ के छनिया पुरवा में पाइप लाइन दिखाते ग्रामीण। संवाद
बांदा/खत्री पहाड़। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद गांवों में हर घर जल योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
कहीं आधी पाइपलाइन बिछाकर काम छोड़ दिया गया तो कहीं कनेक्शन और टोटियां लगाने के बाद पानी की आपूर्ति ही बंद हो गई। कई गांवों में लीकेज से पानी घरों तक पहुंचने के बजाय रास्तों पर बह रहा है।
कागजों में जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी होने के दावों के बीच ग्रामीण आज भी हैंडपंपों के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घर-घर कनेक्शन और पाइपलाइन बिछाने पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए। ब्लॉक महुआ की ग्राम पंचायत जरर के मजरा छनिया पुरवा में करीब 850 की आबादी है।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन डालने के बाद एक बार पानी चलाकर ठेकेदारों ने फोटो-वीडियो बनाए, लेकिन इसके बाद आपूर्ति शुरू नहीं हुई। आधे से अधिक घरों में कनेक्शन अधूरे हैं और कई जगह पाइपलाइन तक नहीं बिछी। लिखित और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीण हैंडपंपों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
इसी ब्लॉक के खानपुर में करीब 2100 की आबादी है। प्रमोद कुमार, उत्तम सिंह, विनोद सिंह, श्याम दुलारी, सीता और रन्नो ने बताया कि कनेक्शन और टोटियां लगाने के बाद शुरुआती कुछ दिन पानी आया, फिर आपूर्ति बंद हो गई। महीनों से टोटियां सूखी हैं।
-- -
स्टैंड पोस्ट बने शोपीस
नरैनी/पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव गुढ़ाकला में पाइपलाइन और स्टैंड पोस्ट लगाने के बावजूद पानी नहीं पहुंचा। उदयभान, संतोष, राजेंद्र, नत्थू और राजबली सिंह ने आरोप लगाया कि कागजों में नियमित आपूर्ति दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में स्टैंड पोस्ट से पानी नहीं निकलता।
पैलानी क्षेत्र के अमलोर में निचली बस्तियों तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन ऊंचाई वाले मोहल्ले वंचित हैं। पप्पू सिंह, रज्जन पूर्व प्रधान, गयादीन सिंह और शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीर दियाबनी बाबा बस्ती में भी आपूर्ति नहीं होती। पैलानी में कभी-कभी पानी आता है। पाइपलाइन खराब होने से कई दिन आपूर्ति ठप रहती है।
पिपरहरी की हरिजन बस्ती, नामदेव का पुरवा, धोबिन डेरा और आरखों की बस्ती में आधी दूरी तक पाइपलाइन डालकर काम छोड़ दिया गया। खप्टिहा कलां के ऊंचाई वाले मोहल्लों में भी पानी नहीं पहुंच रहा।
-- -
लीकेज से बह रहा पानी, घरों में सूखी टोटियां
करतल। न्याय पंचायत की 14 ग्राम पंचायतों और 24 मजरों में जलापूर्ति की समस्या है। गुढ़ा में करीब 500 की आबादी के 100 घरों के लिए छह हैंडपंप हैं, इनमें तीन ही चालू हैं।
जुगल मिश्रा, सुखदेव तिवारी, सुभाष तिवारी, राम प्रकाश, सोनभद्र, कल्लू रैकवार और बृज गोपाल ने बताया कि पाइपलाइन में पानी छोड़ने पर लीकेज से ज्यादातर पानी रास्तों पर भर जाता है। कनेक्शन होने के बावजूद घरों में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। मवेशियों के लिए रज नदी और ग्रामीणों को सीमावर्ती मध्य प्रदेश के मजरों से पानी लाना पड़ता है।
नहरी की करीब पांच हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत में 80 फीसदी घरों में कनेक्शन हैं, लेकिन हरिजन बस्ती वंचित है। धर्मेंद्र तिवारी, लखन, सहदेव और धीरेंद्र ने बताया कि लीकेज से रास्तों पर कीचड़ जमा रहता है।
कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से समस्या बनी हुई है। करतल कस्बे के हरिजन वार्ड में भी लीकेज से रास्तों पर पानी भरने के कारण रात में आवागमन मुश्किल होता है।
-- -
एक साल से बंद है आपूर्ति
अतर्रा। क्षेत्र के गांव दिखितवारा में करीब 1800 आबादी और 500 घर हैं। प्रधान प्रतिनिधि शिशिर गौतम के अनुसार करीब 400 कनेक्शन किए गए, लेकिन कई घरों में टोटियां अधूरी हैं।
शुरुआती दिनों में पानी आने के बाद करीब एक साल से आपूर्ति बंद है। दिलीप तिवारी, बाबू यादव, कमल कुमार और रेखा देवी ने नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। दुरई माफी में भी करीब 1500 की आबादी वाले गांव में शुरुआती एक-दो महीने बाद पानी आना बंद हो गया।
पूनम ने बताया कि पानी जुटाने में काफी समय बर्बाद होता है। सुनील यादव और अवधेश कुमार ने कहा कि पाइपलाइन और नल लगाने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है।
-- -
वर्जन
जल निगम को सभी ग्राम पंचायतों में काम पूरा कर पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी कमियां हैं उनकी निगरानी करते हुए दुरुस्त कराया जाएगा। काम पूरा न करने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार पांडेय, सीडीओ।