{"_id":"5c44bb43bdec2273a5195d3a","slug":"tribute-to-marginalized-gandhi-on-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर सीमांत गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर सीमांत गांधी को दी श्रद्धांजलि
Sun, 20 Jan 2019 11:47 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
सीमांत गांधी और भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी में खान साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
भारतीय उप महाद्वीप में अंग्रेजों के विरुद्ध अहिंसा के प्रयोग के लिए वह जाने जाते थे। उन्हें सरहदी गांधी भी कहा जाता है। महात्मा गांधी के साथ पूरी सक्रियता से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। जन्म पेशावर में 6 फरवरी 1890 को हुआ था। उन्हें 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि गोष्ठी में शशिकांत अवस्थी, संतोष कुमार द्विवेदी, शिवबली सिंह, शब्बीर सौदागर, इस्लाम खां, जहांगीर, सुखदेव गांधी, चंदा भारतीय, चंद्रभान यादव, अजीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन