फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tree falls on DCM truck on Banda-Tanda Highway; two-hour traffic jam.

Banda News: बांदा-टांडा हाईवे पर डीसीएम पर पेड़ गिरा, दो घंटे जाम

Sat, 26 Sep 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on DCM truck on Banda-Tanda Highway; two-hour traffic jam.
फोटो-13-बांदा-टांडा मार्ग पर डीसीएम पर पेड़ गिरने से लगा जाम। संवाद
तिंदवारी। बांदा-टांडा राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब तीन बजे बारिश और तेज हवा चली। इसके चलते एक पुराना पेड़ गैस सिलिंडर लदे डीसीएम पर गिर गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर नहीं थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्रकाश गैरेज के पास सड़क पटरी पर कई पुराने पेड़ खड़े हैं। तेज हवा के झोंके से एक पेड़ टूटकर डीसीएम पर गिरा।
विज्ञापन

वन विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने जर्जर और सूखे पेड़ों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीपल की भारी डाल गिरी, तीन घरों पर अटकी
बदौसा (बांदा)। पिछले 48 घंटे से जारी बारिश और आंधी के बीच शनिवार तड़के करीब चार बजे बदौसा में बड़ा हादसा बच गया। नदी मार्ग पर स्थित पुराने पीपल के पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर गिर गई।
पेड़ का तना सुरक्षित रहा, लेकिन विशाल डाल नंदकिशोर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा और मनोज माहुले के मकानों की छतों पर जाकर अटक गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। डाल गिरने से घरों के बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए। पितृपक्ष के पहले दिन नदी मार्ग पर ग्रामीणों की आवाजाही थी। ऐसे में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से सक्रिय तारों को काटकर दूर किया। डाल छतों पर टिक जाने से नीचे मार्ग पर आवागमन के लिए थोड़ी जगह बची है। लोग इसी रास्ते से बचते-बचाते निकल रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से तत्काल डाल हटवाने और प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed