{"_id":"66a14d6f4a2a26ef0209faa4","slug":"transformer-fuse-blew-in-substation-all-four-feeders-stopped-working-banda-news-c-212-1-bnd1005-113573-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर का उड़ा फ्यूज, चारों फीडर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर का उड़ा फ्यूज, चारों फीडर ठप
विज्ञापन
बांदा। पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र में रात में मुख्य ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से उपभोक्ता रात भर गर्मी में परेशान रहे। चार फीडर ठप होने से करीब 24 मोहल्लों में अंधेरा रहा। वहीं दिन में भी कहीं तार जले तो कहीं फ्यूज उड़ा। नए केबल बिछाने के लिए कई जगह पूरे दिन बिजली की कटौती हुई।
भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों को अखर रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शासन ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दे रखे हैं, पर यहां 10 घंटे भी सही बिजली नहीं मिल पा रही है। पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र में दस एमबीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे रात करीब नौ बजे महेश्वरी देवी, टेलीफोन टावर, महेश्वरी देवी व अलीगंज की बिजली गुल हो गई। गर्मी में परेशान उपभोक्ता अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, पर फोन नहीं रिसीव हुआ। करीब 11 बजे उपभोक्ताओं ने पीलीकोठी उप केंद्र में हो-हल्ला किया, तब कहीं जाकर फ्यूज बनाने का काम शुरू हुआ। दो बजे रात में बिजली बहाल हुई।
वहीं सुबह छह बजे फिर से काट दी गई। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। गुलाब बाग, अतर्रा चुंगी, कुशवाहा नगर, जरौली कोठी मोहल्लों में भी रात भर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। दिन में भी कटरा में केबल जलने से करीब दस हजार की आबादी बिना बिजली के परेशान रही।
विज्ञापन
अलीगंज में दो दिन से नया केबल बदला जा रहा है। इससे सुबह दस से शाम छह बजे तक कटौती की जा रही है। बुधवार को यहां के लोग रात भर बिजली न आने से परेशान रहे। वहीं दिन में भी बिजली न मिलने से मोबाइल चार्ज करने को तरस गए। निम्नीपार,गूलरनाका, मढि़यानाका में भी दिन भर बिजली ने परेशान किया।
वर्जन-
-पीलीकोठी उप केंद्र में ओवरलोड के चलते 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कुछ घंटे के लिए शटडाउन लिया गया था। फाल्ट और फ्यूज मारने की शिकायत पर तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी, बांदा।