फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic Month: Campaign started but situation remains the same

यातायात माह: अभियान चला पर हालात जस के तस

Thu, 30 Nov 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Traffic Month: Campaign started but situation remains the same
चित्रकूट। यातायात माह में जिले भर के अधिकारियों ने जगह जगह जागरूकता अभियान चलाया लेकिन वाहन चालकों की लापरवाही को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसका खास असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी माह जिले के प्रमुख स्थलों पर 15 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 13 से अधिक की मौत भी हो गई। 30 से अधिक घायल हुए। इन आंकडों के आधार पर कहा जा सकता है कि माह भर चलता रहा जागरूकता अभियान पर हालात जस के तस रहे।
विज्ञापन




गुरुवार को ही शहर के प्रमुख चौराहों पर ई रिक्शा व टेंपो चालकों का सड़क पर कब्जा दिखा। ओवरब्रिज पर यात्रियों को उतारते व बैठाते बस व अन्य वाहन दिनभर खडे रहे। इन्हें हटाने के लिए जिम्मेदार भी बहुत कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल पूरे माह में प्रमुख स्थलों पर रहा। ज्यादातर ब्लैक स्पॉट पर तो न संके तक दिखे और न ब्रेकरों पर रंग रोगन हुआ। बगरेही के पास हाईवे पर बस व बोलेरो की टक्कर में सात लोगों की मौत व भरतकूप में डंपर की टक्कर से स्कार्पियो सवार दो युवकों की मौत इस माह चर्चा में रही।



चालान के आंकड़ों में तोड़ा पिछला रिकार्ड



आंकड़ों में देखें तो यातायात विभाग ने पिछले साल के नवंबर माह का रिकार्ड तोड़ दिया है लेकिन हालात बदलने में सफलता नहीं मिली। प्रभारी यातायात धर्मेश कुमार के अनुसार इस बार नवंबर माह में 85 लाख रुपये से ज्यादा राजस्व वसूला गया। 40 वाहन सीज व 5337 वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार सन 2022 के नवबर माह में लगभग 62 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया था। 20 वाहन सीज व 3500 वाहनों का चालान हुआ था। संवाद

फोटो३० सीकेटी-12-परिचय- संत थॉमस स्कूल में गीत-संगीत प्रस्तुत करते छात्र। संवाद

फोटो३० सीकेटी-13-परिचय- यातायात माह के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। संवाद



छात्रों ने यातायात नियमों को अपनाने का दिया संदेश







चित्रकूट/शिवरामपुर। यातायात माह के समापन पर संत थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुटहा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने सभी को जीवन बहुमूल्य विषय पर यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी।


मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि सभी को वाहन चलाते समय अथवा पैदल चलते समय भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकमल, पीटीओ संतोष तिवारी ने भी नियमों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने ओवर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में टीएसआई शैलेन्द्र सिंह, धर्मेश त्रिपाठी, प्राचार्य डेनिस मस्करहेन्स, उप प्राचार्य सीजी जोसेफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed