{"_id":"664101e052ff529dac0bca1b","slug":"traders-upset-over-issuing-challan-to-dumper-driver-banda-news-c-212-1-bnd1003-110486-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डंपर चालक का चालान काटने से व्यापारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डंपर चालक का चालान काटने से व्यापारी खफा
Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। कस्बे के बदौसा रोड स्थित मंडी में संचालित सब्जी मंडी परिसर में शनिवार को सुबह ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सब्जी लदे डंपर का 500 रुपये का चालान काट दिया। आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर उसने ड्राइवर को धमकाया।
इतना ही नहीं सब्जी व्यापारियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मी में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी की कार्यशैली से नाराज सब्जी विक्रेता एसडीएम रावेंद्र सिंह के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनका शोषण कर रहा है। कार्रवाई ना होने पर दुकानों को बंद करके ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ हड़ताल की चेतावनी दी है।
मां वैष्णो सब्जी भंडार के प्रोपराइटर शुभम गुप्ता का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सुविधा शुल्क न देने पर मंडी के अंदर पहुंचकर चालान कर दिया। पूरा प्रकरण मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत करने में शुभम गुप्ता, आनंद राजा, राजू केशरवानी, प्रभु, राकेश, रामू रैकवार, विष्णु शिवहरे आदि सहित सभी व्यापारी रहे। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकरण सीओ के संज्ञान में लाया जाएगा। इसकी जांच कराई जाएगी।