फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   305 admissions against 756 seats in ITI.

Banda News: आईटीआई में 756 सीटों 305 हुए प्रवेश

Sat, 05 Sep 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
305 admissions against 756 seats in ITI.
प्रवेश की अंतिम तिथि चार से बढ़ाकर सात सितंबर की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में 756 सीटों में महज 305 सीटों पर ही प्रवेश हो पाए हैं। प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि चार सितंबर थी, अब इसे बढ़ाकर सात सितंबर कर दिया है।

आईटीआई में 20 से ज्यादा ट्रेड संचालित हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 305 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। आईटीआई में 756 सीटें हैं। सबसे ज्यादा सीटें वेंडर और फिटर में हैं। इनमें 80 और 60 सीटें निर्धारित हैं। इनके अलावा इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कारपेटिंग, वायरमैन समेत 20 से ज्यादा ट्रेड हैं। प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने बताया कि प्रवेश के प्रथम चरण की अंतिम तिथि चार सितंबर थी,अब यह बढ़कर सात सितंबर हो गई है। वर्तमान में अब तक 305 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। उधर, बबेरू, बासी और मोतियारी समेत 10 निजी संस्थानों में भी आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed