{"_id":"6a9c5a23aceabc049a0ceb47","slug":"overloaded-vehicles-leave-roads-in-a-dilapidated-state-banda-news-c-212-1-bnd1007-151671-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओवरलोड वाहनों से सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओवरलोड वाहनों से सड़कें बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -2- गिरवां कस्बे से मप्र की ओर जाने वाला गड्ढों से भरा मार्ग। संवाद
फोटो -3- तिंदवारी कस्बे में थाना के सामने गड्ढे से होकर गुजरते वाहन। संवाद
- गिरवां-बांदा मार्ग जर्जर, बांदा-टांडा राजमार्ग भी खराब
एक किलोमीटर में सौ से ज्यादा गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
गिरवां/तिंदवारी। जिले में ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन से मुख्य मार्गों की हालत बदहाल हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।
कस्बा गिरवां में मुख्य चौराहा से मध्यप्रदेश की ओर जाने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मुख्य चौराहा के पास स्थित इंटर कॉलेज के सामने खनिज विभाग के स्कैनिंग कैमरे भी प्रभावी कार्रवाई के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। ओवरलोड परिवहन की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय संयुक्त टीमों के भ्रमण के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी हुसैना पठान, सचिन गुप्ता, राजबहादुर चौरसिया, पुरुषोत्तम चौबे, देवकुमार मिश्रा, अभिषेक तिवारी सहित अन्य ने बताया कि गिरवां से बांदा और केन नदी पुल तक मार्ग पर कई स्थानों पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि छोटे वाहन चालकों को धक्का लगाकर वाहन निकालना पड़ता है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज बांदा ले जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
यही हाल बांदा-टांडा राजमार्ग का भी है। कस्बा तिंदवारी के तेरहीमाफी मोड से लेकर भिरौड़ा तिराहा तक करीब एक किलोमीटर में सड़क पर सौ से ज्यादा बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कस्बे के अशोक कुमार, देवीदयाल, अभिषेक मिश्रा, रामानुज, शिवम तिवारी सहित अन्य ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।