फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   traders put off Jewelery market

पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बंद रहा सराफा बाजार

Sat, 18 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
traders put off Jewelery market

पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सराफा व्यवसायियों का बंदी आह्वान जिले में सफल रहा। नगर सराफा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बंदी के कारण पौने दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे जिले में सराफा कारोबार पूरी तरह ठप रहा। जनपद में छोटी-बड़ी 1500 सराफा दुकानें हैं। यहां रोजाना लगभग सवा करोड़ रुपये सोने और 45 से 50 लाख रुपये तक का चांदी का कारोबार होता है। अकेले शहर में 250 से ज्यादा सराफा प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल (किशन भइया), महामंत्री सत्यप्रकाश सराफ के नेतृत्व में व्यवसायियों ने दुकान बंद रखीं और चौक बाजार चौराहे पर धरना दिया। पैन कार्ड की अनिवार्यता को कारोबार में बाधा बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद कलेक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें एक लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की गई। कहा कि इससे व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। सरकारी राजस्व को भी नुकसान होगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील अग्रवाल, अशोक ओमर, द्वारिका सोनी, संजय मिश्रा, संदीप अग्रवाल, राजन अग्रवाल, सुनील कुमार, मोतीलाल अग्रवाल, गोपाल रावत, राजेश चौरसिया, अंकित सोनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed